कटिहार में विजयादशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

यह कार्यक्रम कटिहार जिला कार्यालय, हरदयाल चौक पर संपन्न हुआ, जिसमें महापौर उषा अग्रवाल और प्राणपुर की विधायक निशा सिंह सहित हजारों भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया गया। इस दौरान भक्त तलवार और भाला जैसे शस्त्र लेकर पूजन में शामिल हुए। कटिहार में विजयादशमी के अवसर VHP और बजरंग दल ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

कटिहार में विजयादशमी के अवसर VHP और बजरंग दल ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। 40 हजार भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण शस्त्र पूजन के उपरांत दुर्गा माता के मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया गया। लगभग 40 हजार भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कटिहार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने इस महाप्रसाद को ग्रहण किया।

 

शस्त्र पूजन एक प्राचीन परंपरा शस्त्र पूजन एक प्राचीन परंपरा है, जो विजयादशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानी जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और अपनी विजय का उत्सव मनाने के लिए शस्त्र पूजन किया था। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस वार्षिक आयोजन में विहिप के जिलाध्यक्ष अजित मोदी, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनीश सिंह, जिला सह मंत्री प्रीतम प्रताप सिंह, अभय कुमार, जिला संयोजक राणा सोनी, पवन पोद्दार और रवि झा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।