जाने- माने दिवंगत पत्रकार चंदर बाबू की मनाई गई 40वीं पुण्यतिथि,शहर के अधिकांश पत्रकारों ने दर्ज करायी उपस्थिति ,दी श्रद्धांजलि।

दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज /

जाने-माने दिवंगत पत्रकार चंद्रदेव नारायण सिन्हा उर्फ चन्दर बाबू की 40 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दरभंगा के पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा कायम मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। स्थानीय भगवानदास मोहल्ला स्थित उनके निवास स्थान बीटीएन न्यूज़ कार्यालय परिसर में शुक्रवार 3 अक्टूबर,2025 को पत्रकार मदन मोहन चौधरी एवं प्रो हरि नारायण सिंह कपूर की संयुक्त अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए पत्रकारों ने कहा कि चंद्र देव नारायण सिन्हा की सादगी व कर्तव्य निष्ठा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। प्रारंभ में स्वर्गीय चंद्रदेव नारायण सिन्हा के बड़े पुत्र पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पत्रकार प्रो हरि नारायण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय चंद्र देवनारायण सिन्हा की पत्रकारिता आज भी अनुकरणीय है। वैसे जैसे जैसे समाज में बदलाव हुआ है,उसी तरह पत्रकारों में भी बदलाव आया है। समारोह को संबोधित करते हुए साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि चंदर बाबू पत्रकार के साथ-साथ अपने गांव चतरिया के मुखिया भी थे और संसाधन के अभाव होते हुए भी अपने पंचायत को आगे बढ़ाने में उनका काफी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार चाहे तो कुछ भी कर सकते है, बस कलम चलाने की जरूरत है। पत्रकार प्रो संतोष दत्त झा ने कहा कि चन्दर बाबू की पत्रकारिता आज के पत्रकारों के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। श्रद्धांजलि सभा को पत्रकार प्रवीण बबलू ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सिन्हा जीवट पत्रकार थे और उनमें ईमानदारी कूट-कूट कर भरी हुई थी। पत्रकार संजय कुमार राय ने कहा कि अब पत्रकारिता डिजिटल हो रही है,लेकिन पहले के पत्रकार अपनी पत्रकारिता के बदौलत अपनी मजबूत पहचान बनाते थे ,कहा कि हथियार से बड़ा ताकत कलम हें ,आज के गिरती व्यवस्था में भी कलम में बड़ी ताकत हें और सभी पर भारी हें । सभा का संचालन करते हुए चंद्रदेव नारायण सिन्हा के द्वितीय पुत्र बी टी एन के संपादक तथा वार्ड नंबर 21 के पार्षद नवीन सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता की स्थिति क्या है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। समारोह को प्रहलाद कुमार कीलू, अरुण शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्वर्गीय चंद्र देव नारायण सिन्हा एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय कृष्णा देवी की मूर्ति का भी अनावरण किया गया। साथ ही कबीर सेवा संस्थान के  तीसरा मर्चरी भी नवीन सिन्हा ने दिया। इस मौके पर कई वक्ताओं ने स्वर्गीय चंद्रबाबू को श्रेष्ठ पत्रकार बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की पत्रकारों से अपील की। श्रद्धांजलि सभा के प्रारंभ में स्वर्गीय सिन्हा के पुत्र पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा,पुत्र पत्रकार नवीन सिन्हा,पुत्र मनीष कुमार, पुत्र वधू सरोज सिन्हा, पुत्र वधू वार्ड 21 की पूर्व वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा,पुत्र वधू चंदा सिन्हा, पोती संजना,अंजलि, तृप्ति प्रिया,दिव्या वर्मा,आरूही श्रीवास्तव,पोता चिरंजीव,अमन कुमार सहित परिवार के लोग एवं उपस्थित पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार नीरज ,प्रह्लाद कुमार कीलू, प्रदीप गुप्ता, नासिर हुसैन, सरफराज आलम, संजय कुमार दास, मनोज कुमार झा, लक्ष्मण कुमार, इरफान अहमद पैदल, विपिन कुमार दास, अरुण शर्मा, सुनील भारती, अमरेश्वरी चरण सिन्हा, शशि मोहन भारद्वाज, रितेश कुमार सिन्हा, अब्दुल कलाम गुड्डू, अविनाश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार दास, मुकेश कुमार, वरुण ठाकुर, अमिताभ कुमार सिन्हा,माया शंकर सिन्हा, गिरीश कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार राय, जितेंद्र कुमार सिंह, सचिन राम, राजकुमार नायक, मोहम्मद उमर, प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रवीर कुमार मेहरोत्रा, प्रशांत कुमार, पद्मेश्वर सौरभ, सुनील भारती, राकेश कुमार नीरज, अजय मोहन प्रसाद, विपिन कुमार दास, मुकेश कुमार, सुभाष शर्मा, अरविंद कुमार सिन्हा, शशि कुमार नीलू, राकेश कुमार, आफताब जिलानी, चंद्रजीत कुमार, अब्दुल्ला अहमद दिलीप कुमार झा, सुधांशु सिन्हा सहित कई पत्रकार उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार नवीन सिन्हा ने किया।