कोतवाली ओपी की पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल को किया बरामद ,दो चोर गिरफ्तार ,दो चोर फरार ,प्राथमिकी दर्ज।
कोतवाली ओपी की पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल को किया बरामद ,दो चोर गिरफ्तार ,दो चोर फरार ,प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा /
कोतवाली ओपी की पुलिस ने चोरी गई चार मोटरसाइकिल को बरामद करते हुये दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।इस गिरफ्तारी से लोंगों को आस जगी हैं कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी काम कर रही हैं। दरअसल यह संभव तब हुआ हैं जब नेपाली कुमार जैसे पुलिस पदाधिकारी को कोतवाली ओपी का जिम्मा दिया गया हैं। कोतवाली ओपी की पुलिस लगातार बेहतर काम कर रही हैं। नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने जानकारी देते हुये कहा कि कोतवाली ओपी की पुलिस शास्त्री चौक पर दिवा गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग कर रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान स्पेलेन्डर मोटरसाइकिल BR07AT-6895पर सवार चालक से कागजात की मांग की गई। चालक द्वारा कागज नहीं देने पर इस नंबर की जांच मोबाईल ऐप से की गई। मोबाईल ऐप पर यह गाड़ी पेंशन प्रो था। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त करते हुये चालक को हिरासत में लेकर ओपी आई।चालक लहेरियासराय थाना के करमगंज निवासी मो शालिव के पुत्र साकिब से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि मोटरसाइकिल चोरी की हैं। पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके और भी सहयोगी हैं। इसमें उसने मुहल्ला के ही स्व ज़फर आलम के पुत्र नूर आलम ,चकजोड़ा के मो अनवर के पुत्र शाहीद अनवर एवं मो मौसिम खान के पुत्र मो तनवीर अहमद उर्फ झूलन का नाम बताया। शाकिब के बताये नामों पर ओपी अध्यक्ष नेपाली ने छापेमारी की तो मो मो नूर के यहां से मोडीफाई मोटरसाइकिल एक पेंशन प्रो एवं मो शाहिद के यहां छापेमारी की तो दो मोटरसाइकिल मोडीफाई पुलिस ने बरामद किया। मो शाकिब और नूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं दो आरोपी फरार हो गये हैं। गिरफ्तार एवं फरार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस इतिहास खंगाल रही हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी (207/23)दर्ज कर ली हैं। आगे की कारवाई पुलिस कर रही हैं।