दरभंगा पुलिस की कारवाई से 56मोबाईल धारकों के चेहरे पर आई मुस्कान ,चोरी गई मोबाईल को पुलिस ने किया बरामद।
दरभंगा पुलिस की कारवाई से 56मोबाईल धारकों के चेहरे पर आई मुस्कान ,चोरी गई मोबाईल को पुलिस ने किया बरामद।
दरभंगा /संजय कुमार राय
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहें ” अभियान मुस्कान” के तहत दरभंगा पुलिस भी कई लोंगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने जा रही हैं। इससे पूर्व भी कुछ चेहरों को दरभंगा पुलिस मुस्कान दें चुकी हैं और यह सिलसिला जारी हैं। एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर चोरी गई मोबाईल को बरामद करने के लिये टीम बनायी गई थी जिसका नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा कर रह रहे थे। कुल 14 थाना/ ओपी मिलाकर 56मोवाइल की बरामदगी हुई हैं।नगर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुये कहा कि लहेरियासराय 14,सिंहवाड़ा 07,बहादुरपुर थाना 4,कोतवाली ओपी 16,नेहरा ओपी 4,नगर थाना 2,भालपट्टी ओपी 2,बहेड़ी थाना 2,घनश्यामपुर थाना 2,सदर थाना 1,विश्वविद्यालय थाना 1,रेयाम थाना 2,कमतौल थाना 2एवं बेता ओपी ने एक मोबाईल को बरामद किया हैं।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
उन्होंने कहा कि छापेमारी दल के सदस्यों में नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के अलावे लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ,बहादुरपुर थानाध्यक्ष आशीष राज ,विवि थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ,सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ,नगर थानाध्यक्ष हरि नारायण सिंह ,सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ,भाल पट्टी ओपी अध्यक्ष शैलेश कुमार ,कमतौल थानाध्यक्ष अमित कुमार ,घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ,कोतवाली ओपी अध्यक्ष नेपाली कुमार ,बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ,रेयाम थानाध्यक्ष विनय कुमार ,तकनीकी शाखा के पुअनि पूजा कुमारी ,रामबाबू राय ,राजीव रंजन एवं सीआईटी के सिपाही राहुल कुमार थे।