किशनगंज में भीषण दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

कोचाधामन थाना क्षेत्र के भवानीगंज के निवासी मो. तौकीर आलम बारहमसिया गांव में महानन्दा नदी में रविवार को डूबने से मौत हो गया है। यह दुर्घटना तब हुआ जब तौकीर आलम (24 वर्ष) अपने खेत देखने के लिए नदी पार कर रहा था।

शव को देखने के लिए जुटी लोगो की भीड़।
SDRF की टीम ने की कार्रवाई

घटना के बाद स्थानीय लोग और कोचाधामन थाना की पुलिस ने नदी में छानबीन शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे SDRF की टीम के द्वारा करीब 24 घंटे के बाद सोमवार दोपहर को युवक का शव नदी से बरामद हुआ है। शव के मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया है। साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

वही इस मामले पर कोचाधामन थाना अध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया, मृतक के शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। और परिजनों ने शव को अपने साथ सुपर्द ए खाक करवाने के लिए लेकर चले गए है।