विधान सभा चुनाव की तैयारियों के साथ लंबित कांडों पर पुलिस की बड़ी समीक्षा,माननीय न्यायालय से आवश्यक वारंट/कुर्की तुरंत प्राप्त करें।
विधान सभा चुनाव की तैयारियों के साथ लंबित कांडों पर पुलिस की बड़ी समीक्षा,माननीय न्यायालय से आवश्यक वारंट/कुर्की तुरंत प्राप्त करें।
विधान सभा चुनाव की तैयारियों के साथ लंबित कांडों पर पुलिस की बड़ी समीक्षा,माननीय न्यायालय से आवश्यक वारंट/कुर्की तुरंत प्राप्त करें।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आगामी विधान सभा चुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में, रविवार को बिरौल थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।थानाध्यक्ष चन्द्रमणि और पर्यवेक्षी अधिकारी अमृत लाल बर्मन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक का मुख्य केंद्र थाना के सभी लंबित आपराधिक मामलों का त्वरित निष्पादन रहा। बैठक में थाना के सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान, लंबित कांडों की बड़ी संख्या पर विशेष ध्यान दिया गया। थाना अध्यक्ष ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे मामलों को तेजी से निपटाने के लिए माननीय न्यायालय से आवश्यक वारंट/कुर्की तुरंत प्राप्त करें।
अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाएं।
कांडों का अनुसंधान केवल गति से ही नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि दोषियों को सजा सुनिश्चित हो सके। समीक्षा बैठक में उपस्थित
सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी को नियमित रूप से अद्यतन रखने और इस माह में निष्पादित होने वाले मामलों को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया। लंबित मामलों की समीक्षा के अतिरिक्त, बैठक का एक बड़ा हिस्सा आगामी विधान सभा चुनाव 2025 की तैयारियों पर केंद्रित रहा। अधिकारियों ने चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में सघन गश्ती करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर पहले से ही रोक लगाई जा सके। साथ ही सभी पुलिस पंजी और अभिलेखों को पूरी तरह से अद्यतन और व्यवस्थित रखने के आदेश दिए गए।
शिक्षिका पुष्पा कुमारी हत्याकांड में सास, ससुर और भैंसुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पति समेत तीन फरार, छापेमारी जारी
एंटी रेबीज वैक्सीन दिलाने को लगी रही भीड़, पशु शल्य अस्पताल लहेरियासराय में दिन भर डटे रहे चिकित्सक, प्रोजेक्टर पर दिखाई गई रेबीज से बचाव की फ़िल्म, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दी निःशुल्क दवा व सलाह।