बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण,राज्य पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः करें अनुपालन
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत, मतदान केंद्रों पर पुलिस की भूमिका और उनके कर्तव्यों के निर्वहन को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार, पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मन को इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षु पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन्हें विभाग द्वारा राज्य पुलिस मुख्यालय में प्रशिक्षण दिया गया है। इसके आलोक में पुनि अमृत लाल वर्मन ने घनश्यामपुर, जमालपुर और बड़गांव थाना में बारी-बारी से एक व्यापक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण में थानाध्यक्ष, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षु पदाधिकारी श्री वर्मन ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को राज्य पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना, मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही राज्य पुलिस मुख्यालय के गाइड लाइन को फॉलो करें और इस क्रम में उलंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध जारी किए गए धाराओं में कार्रवाई करने को कहा।
पुनि सह प्रशिक्षु पदाधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे
पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों को अपने नियमानुसार कार्य को पूरी निष्ठा, तटस्थता और सतर्कता के साथ करना होगा। इससे पूर्व बिरौल, कुशेश्वरस्थान और तिलकेश्वर थाना पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
इस मौके पर घनश्यामपुर थानाध्यक्ष बलवंत कुमार, एसआई अश्विनी कुमार, एसआई रानी कुमारी, मिथलेश सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, एएसआई रजनीश कुमार सिंह, बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी,एस आई अखिलेश कुमार,जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अलावा एस आई प्रदीप कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। यह प्रशिक्षण चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस बल को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह से तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

