सीवान शहरी, सीवान (ग्रामीण), रघुनाथपुर, मैरवा, पचरुखी, बसंतपुर में महाराजगंज में शुक्रवार को कैम्प लगाया गया।

इस दौरान उपभोक्ताओं के सभी प्रकार की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्दापन किया गया। सीवान ग्रामीण के सहायक विद्युत अभियंता प्रशांत कुमार जायसवाल ने बताया कि तरवारा मोड़ स्थित अवर प्रमंडल कार्यालय में कैम्प का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कैम्प में पन्द्रह आवेदन प्राप्त हुए। इसमें बिल सुधार, नया कनेक्शन, स्मार्ट मीटर के मामले सर्वाधिक थे। उन्होंने बताया कि इस कैम्प में सभी तरह की समस्याओं का निष्पादन किया जाना है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचने के उपाय भी लोगों को बताया गया। पचरुखी के सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि उनके यहां बिल सुधार व नया कनेक्शन से संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुए है।

 

कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। बाकि बचे आवेदनों का निष्पादन शीघ्र करा दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि बिजली कंपनी केवाईसी के लिए फोन नहीं करती है। साथ ही किसी तरह का कोई लिंक भी नहीं भेजती है। उन्होंने बताया कि 125 यूनिट फ्री बिजली के नाम पर साइबर ठगों के फोन कॉल आ रहे हैं। इससे सचेत रहने की जरूरत है।इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार ने बताया कि उर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर 26 सितम्बर को बिजली कंपनी के सभी अवर प्रमंडल कार्यालय में कैम्प का आयोजन किया गया।