कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक मोहम्मद जमा खान ने शनिवार को चैनपुर थाना से बख्तियार खान रोड तक बनने वाली 1.59 करोड़ रुपए की सड़क का शिलान्यास किया।

शिलान्यास के अवसर पर मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार उसका सड़क तंत्र होता है। उन्होंने जोर दिया कि मजबूत सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा करती हैं। मंत्री ने जनता की सेवा करते हुए क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का अपना संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों से बदहाल स्थिति में थी, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन में भारी कठिनाई होती थी।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक मोहम्मद जमा खान ने सड़क का शिलान्यास किया।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक मोहम्मद जमा खान ने सड़क का शिलान्यास किया।
नई सड़क के निर्माण से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि क्षेत्र में विकास की गति भी तेज होगी। ग्रामीणों ने विधायक के नेतृत्व में बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हो रहे लगातार विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने मंत्री मोहम्मद जमा खान के प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।