गायघाट में अपहरण कर बच्चे की हत्या,
थाने के बाहर शव रखकर परिजनों का हंगामा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 3 वर्षीय बालक रिशु कुमार का शव उसके बगल के घर के पास मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक सहनी टोला निवासी नरेश सहनी का तीन वर्षीय पुत्र रिशु कुमार की शाम घर से बाहर खेलने बाद से लापता था। घरवालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थी। इस बीच शुक्रवार को दिन में शिशु का शव आरोपी के घर के बगल में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस के टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। जिस जगह शव मिला वहां पहुंचकर जांच की।
