कुशेश्वरस्थान: स्वच्छता ही सेवा अभियान में सफाई और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कुशेश्वरस्थान के दोनों प्रखंडों में शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
कुशेश्वरस्थान प्रखंड में बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने हरिनगर पंचायत के आसो गांव स्थित पोखर और सड़क की साफ-सफाई का नेतृत्व किया। वहीं पूर्वी प्रखंड में बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने प्रखंड कार्यालय परिसर की सफाई कराई और दर्जनभर स्थानों पर फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
