भागलपुर में मंगलवार को संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति विजय जमादार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पति विजय, देवर अजय, ननद पूजा और भांजा सागर कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
घटना बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर दरगाह के पास की है। मृतका के पिता दर्शन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुसाइड तो बहाना है। साजिश करके मेरी बेटी को मार डाला। साल 2018 में शादी हुई थी। मंगलवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई। मीरा अपने पति के लिए शर्ट बनवा कर लाई थी। विजय ने जैसे ही शर्ट ट्राय किया तो बोला की इसकी सिलावट बहुत की खराब है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। गाल और चेहरे पर चोट के निशान थे। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। सभी ने प्लान करके उसे मार दिया। छोटी बहन का रो-रो कर बुरा हाल।
छोटी बहन का रो-रो कर बुरा हाल पति-पत्नी के बीच क्या हुआ, मुझे नहीं पता वहीं, मृतका की ननद पूनम देवी ने बताया कि झगड़ा जरूर हुआ था, लेकिन बंद कमरे में दोनों ने क्या किया, उन्हें पता नहीं। इसके बाद विजय घर से बाहर चला गया। माहौल सामान्य लग रहा था। मैं पूजा करने के लिए दुर्गा मंदिर चली गई। लौट कर आई तो बच्चों ने बताया कि ऊपर के कमरे में मीरा पंखे से लटक रही है। परिवार के सदस्यों को बुलाकार फंदे से नीचे उतारा।
तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर गिया। बहन बार-बार बेहोश हो रही थी मीरा की मौत के बाद मायके वाले गहरे सदमे में थे। बहन सीमा बार बार बेहोश हो जा रही थी. होश आते ही वह दहाड़ मार कर रोने लगती थी। रोते-रोते फिर बेहोश हो जाती थी। तीन बहनों में सबसे बड़ी मीरा थी। भाई अंशु ने बताया कि हर त्योहार में दीदी के घर जाता था। साथ में मेला देखने जाता था, लेकिन इस बार दीदी ही नहीं रही। यह कह कर अंशु की आंखें नम हो जाती है।
