सरपंच ,उप सरपंच ,पंच संघ की बैठक संपन्न: 11सूत्री मांगों को लेकर 5सितंबर को किया जाएगा प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन।
सरपंच ,उप सरपंच ,पंच संघ की बैठक संपन्न: 11सूत्री मांगों को लेकर 5सितंबर को किया जाएगा प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन।
बिरौल।
सरपंच उप सरपंच पंच संघ की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न 11 सूत्री मांगों के समर्थन में 5 सितंबर को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। धरना प्रदर्शन बिरौल प्रखंड मुख्यालय कार्यालय पर की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार राय उर्फ पप्पू जी ने अपने संबोधन में कहा कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के आह्वान पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड में पंच सरपंचों को सम्मान, सुरक्षा सुविधा, वेतन बीमा,भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, लंबित वेतन भुगतान करने, सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, 2006 से सभी पंच को 1000 रुपए एवं सरपंच को 2000 रुपए मासिक पेंशन देने, रिक्त पदों पर जल्द चुनाव करने, न्याय मित्र,न्याय सचिव चपरासी,कंप्यूटर ऑपरेटर,अमीन,प्रहरी की बहाली करने, सुरक्षा हेतु लाइसेंसी हथियार सहज प्रक्रिया से निर्गत करने, सरकार एवं मंत्री के घोषणा अनुसार अधिकार देने सहित 11 सूत्री मांग के सवाल को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के बाद अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ,सीओ को सौंपा गया। मौके पर धीरज कुमार यादव,गौरी शंकर पासवान,अरसद अली खान, शंभू चौधरी,बैजू मांझी,काशी यादव सहित कई पंच सरपंच मौजूद थे।