भंवरा काटने से बिरौल में एक बच्चे की मौत, घटना के बाद बलाट गांव में पसरा मातम।

बिरौल।
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिरौल के बलाट गांव में भंवरा ने पांच लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान उसमें से एक पांच वर्षीय बालक की मौत सोमवार को हो गई। घटना रविवार के शाम कीऔ है। गांव के वार्ड सदस्य नकुल चौपाल ने बताया कि उमेश चौपाल के पड़ोस में एक भुसकार में लगे भंवरा के छाता में किसी ने पत्थर मर दिया। जिससे बौखलाए भंवराओं का झुंड पड़ोसी उमेश चौपाल के आंगन में बैठे बच्चे, नौजवान, बुढ़े को काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जख्मी लोग आंगन छोड़ कर भागने लगे। ग्रामीणों ने सभी जख्मियों का इलाज निजी स्तर पर कराया गया। दुसरे दिन जख्मी उमेश चौपाल का 5 वर्षीय पुत्र जीबछ चौपाल की मौत घटना के दुसरे दिन हो गया। वार्ड सदस्य ने बताया कि शेष बचे जख्मी मृतक की मां चंदन देवी, भाई रघुवीर चौपाल, मृतक की चाची मिंटू देवी एवं चचरी बहन शिवानी का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना सीओ को दिया है। सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि इसमें पीड़ित परिवार को किसी तरह की सरकारी लाभ नहीं मिल पायेगा।