ब्रेकिंग न्यूज : मधुबनी जिला से बड़ी खबर : जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज : मधुबनी जिला से बड़ी खबर : जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज :
मधुबनी जिला से बड़ी खबर : जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने गुरुवार (25 सितंबर 2025) को बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी जिले के जिला नियोजन पदाधिकारी और उनके सहयोगी डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की विशेष टीम ने गुरुवार को मधुबनी जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने जिला नियोजन पदाधिकारी मुणाल कुमार चौधरी को 20,000 रुपये और उनके अधीन कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर कार्य निष्पादन और संबंधित फाइलों के निस्तारण के नाम पर आवेदक से अवैध धन की मांग की जा रही थी। शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना तक पहुंची और सत्यापन के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं और जिला प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है।