एपीएम थाना के बॉर्डर इलाके में चली गोली , अज्ञात अपराधियों ने एक राहगीर को मारी गोली ,जख्मी डीएमसीएच में भर्ती , सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित एक सुनसान सड़क पर बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घायल को गंभीर हालत में डीएमसीएच लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर आईटीआई से आगे थलबाड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर युवक अपने बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने हाजीपुर के निकट  उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

बॉर्डर इलाका होने से जांच चुनौतीपूर्ण

बताया जा रहा है कि वारदात जिस जगह हुई, वह बहादुरपुर  एपीएम थाना का बॉर्डर इलाका है। इसी वजह से शुरुआती जांच में पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही एपीएम थाना की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के इलाके और रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है।