27 सितंबर को दरभंगा में जॉब कैम्प, 300 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार। आगामी 27 सितंबर (शनिवार) को अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय (रामनगर आईटीआई के निकट) परिसर में जॉब कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।

कैम्प में उपलब्ध अवसर
• Trainee (TATA Motors): 150 पद
• योग्यता: 12वीं पास (सभी ट्रेड)
• उम्र सीमा: 18 से 23 वर्ष
• वेतन: ₹12,751 (CTC) + एक समय भोजन + स्थानीय परिवहन सुविधा
• Assistant (LAVA Mobile): 150 पद
• योग्यता: 10वीं पास
• उम्र सीमा: 18 से 26 वर्ष (केवल पुरुष)
• वेतन: ₹17,055 (CTC) + स्थानीय परिवहन सब्सिडी

निबंधन अनिवार्य

अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए नियोजनालय में निबंधित होना जरूरी है। निबंधन भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन या सीधे नियोजनालय दरभंगा में किया जा सकता है।

क्या-क्या लाना होगा?
• बायोडाटा
• शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति
• 05 रंगीन फोटो
• आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

विशेष सूचना
• यह जॉब कैम्प पूरी तरह निःशुल्क है।
• चयन हेतु साक्षात्कार स्थल पर ही लिया जाएगा।