7 और 4 साल की बच्चियां खेलते समय गहरे पानी में गिरीं।

दो बहनों की डूबने से मौत।
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। दिलारपुर पंचायत के कालीगंज कठौतिया में दो बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों में जोहरा खातून (7 वर्ष) और नफीसा खातून (4 वर्ष) शामिल हैं। दोनों मोहम्मद निजाम और नईमा खातून की बेटियां थीं।

अंचल सहायक मंटू कुमार के अनुसार घटना 24 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे की है। दोनों बच्चियां खेलते समय फिसलकर गहरे पानी में चली गईं। ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। साथ ही सरकारी सहायता लेने से भी इनकार कर दिया। मृत बच्चियों की मां ने इस संबंध में अंचल प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा है। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।