दरभंगा में 2 अक्टूबर को निरामिष दिवस: गांधी-शास्त्री जयंती पर मांस-मछली बिक्री पर रोक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिले में 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रशासन ने दिन को निरामिष दिवस घोषित करते हुए जिलेभर में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इस दिन को शांति, सद्भाव और सादगी के साथ मनाएँ तथा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करें।
स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल,खाजासराय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहा बंद,मरीज लौटे मायूस। स्वास्थ्य केंद्र बंद,तस्वीरें भेजी गईं,सिविल सर्जन का जवाब सिर्फ ‘ठीक है’क्या लापरवाही पर होगी कार्रवाई?
दरभंगा के विद्यालयों में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का आयोजन, गूँजे नारों से पूरा शहर, नदियों-तालाबों की स्वच्छता में जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर