बिरौल के शिवनगर घाट में चोरी की घटनाएं कोई नई बात नहीं, दुकानदारों को अपनी दुकानों को सुरक्षित बनाने के लिए नए और बेहतर तरीके अपनाने चाहिए,

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र स्थित शिवनगरघाट चौक पर ज्वेलरी की दुकानों में वर्षों पूर्व से हो रही चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। ये चोरियां कोई नई बात नहीं हैं, बल्कि यह एक ऐसा सिलसिला है जो लंबे समय से चला आ रहा है। इसके बावजूद, ज्वेलरी दुकानदारों ने अपनी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। ऐसा लगता है मानो वे बस में लिखे उस स्लोगन को भूल गए हैं, जिसमें कहा गया है,

“अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें”

अगर दुकानदार थोड़ी भी सतर्कता दिखाते, तो शायद इतनी बड़ी चोरियों को रोका जा सकता था। उन्हें अपनी दुकानों को सुरक्षित बनाने के लिए नए और बेहतर तरीके अपनाने चाहिए। उदाहरण के लिए, वे अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा प्रणालियां, जैसे सीसीटीवी कैमरे, मजबूत अलार्म सिस्टम और मजबूत लॉकर लगा सकते हैं। इसके अलावा, रात में सुरक्षा गार्डों की तैनाती भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
लेकिन ऐसा करने की बजाय, वे बस अपनी किस्मत पर भरोसा कर रहे हैं, जिसका नतीजा लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है। यह खबर न केवल दुकानदारों के लिए एक चेतावनी है, बल्कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी सुविधा होगी,
इसलिए, अब समय आ गया है कि दुकानदार जागें और अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठाएं। उन्हें समझना होगा कि जब तक वे खुद अपनी सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं होंगे, तब तक कोई और उनकी मदद नहीं कर पाएगा।