मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के आधारभूत संरचना विकास निधि से विभिन्न पशु चिकित्सालयों एवं जिला स्तरीय संसाधन केन्द्रों का शिलान्यास / उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय , पटना के प्रांगण से किया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में अनुमंडलीय पशु चिकित्सालय, एवं जिला स्तरीय संसाधन केंन्द्र का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला समाहरणालय, सभागार में जिलादाधिकारी सीवान डॉ आदित्य प्रकाश की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पशुपालन, मत्स्य विभाग के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं लाभुक किसान उपस्थित रहें। जिलाधिकारी के द्वारा लाभुक किसानों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानियों के संबंध में फीडबैक लिया गया।