अगर आपके छत से कोई बिजली का तार गुजर रहा हो तो रहें सावधान ?एक नाबालिग की करंट लगने से हो गई हैं मौत।
अगर आपके छत से कोई बिजली का तार गुजर रहा हो तो रहें सावधान ?एक नाबालिग की करंट लगने से हो गई हैं मौत।
दरभंगा :
सदर थाना क्षेत्र के गांधीनगर कटरहिया मोहल्ले में छत से गुजर रहें नाबालिग को 33हजार वोल्ट के तार के सट जाने से मौत हो गई। नाबालिक बच्चा जैसे ही हाई वोल्टेज तार में सटा ,वह झुलसकर छत पर गिर गया। परिजनों ने आनन फानन में उसे डीएमसीएच लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान बिना किसी को बताए नाबालिग छत पर चला गया और छत के ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के तार को तार को छू लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 14 वर्षीय आदित्य झा भाई बहन के साथ नुक्का छूपी खेल-खेल रहा था। छुपने के दौरान वह छत पर चला गया था जहां 33हजार बोल्ट के तार में सट जाने के कारण उसकी मौत हो गई। आदित्य झा के दादा हीरानंद झा सहित घर में मां, बहन दादी रहती है।यह परिवार बेनीपुर के अमेठी गांव के रहने वाले हैं और गांधीनगर कटरहिया में मकान बनवा रह रहें हैं।
वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों पर होगी कारवाई ,किये जाएंगे बिरमित ?पुलिस मुख्यालय ने आई जी से कहा ,वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर क्षेत्र के एसपी से पूछा जाय स्पष्टीकरण ?दरभंगा क्षेत्र में भी वर्षों से जमे हैं कई पुलिसकर्मी ,स्थानांतरण आदेश के बावजूद भी नहीं किया गया बिरमित।
छापेमारी करने गई पुलिस पर शराब तस्करों ने किया हमला, ASI समेत तीन जख्मी।