सेवा पर्व अभियान 2025 के अंतर्गत बेनीपुर प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

मिथिला वन प्रमण्डल, दरभंगा के तत्वावधान में सेवा पर्व अभियान 2025 के तहत लगातार विभिन्न संस्थानों में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक, बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

गौरतलब है कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहे इस अभियान के दौरान माननीय विधायक ने लोगों से अपील की कि वे अपने माता-पिता एवं पूर्वजों की स्मृति में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएँ तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें।

अभियान के तहत वन विभाग द्वारा लहेरियासराय स्थित लिटिल स्टार इंग्लिश स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, निबंध, भाषण एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसे बच्चों और शिक्षकों ने उत्सव की तरह मनाया। इस अवसर पर वन विभाग के पदाधिकारियों ने “सेवा पर्व अभियान” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” पहल से जुड़कर अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया।