वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया विश्वविद्यालय थाना भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर दिया जोर

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय थाना भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने पु० नि०-सह-थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया कि :
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए,भवन का लेआउट व उपयोगिता पुलिस कार्यप्रणाली के अनुरूप हो।निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य हर हाल में पूरा कराया जाए।
निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नया थाना भवन न सिर्फ पुलिस कर्मियों के लिए सुविधाजनक होगा बल्कि आमजन को भी बेहतर सुविधा और त्वरित सेवा उपलब्ध कराएगा।

निरीक्षण के समय निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार पदाधिकारी भी मौजूद थे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस भवन को लेकर उत्साह प्रकट किया और कहा कि नए थाना भवन से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पुलिसिंग और अधिक सुदृढ़ होगी।