विश्वविद्यालय थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
विश्वविद्यालय थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
विश्वविद्यालय थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेडडी जला रेडडी द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थाना क्षेत्र में लंबित सभी कांडों की समीक्षा की गई। बैठक में पु.नि. सह थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय, पर्यवेक्षी पदाधिकारी तथा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के क्रम में एसएसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने थाना निरीक्षण के दौरान जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी, वारंट/इश्तिहार/कुर्की पंजी समेत सभी पंजियों का अवलोकन किया और उन्हें अद्यतन रखने का आदेश दिया।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस क्रम में पु.अ.नि. नरेन्द्र कुमार से कई कांडों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की जा रही है।
दिए गए प्रमुख निर्देश :
• सभी अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित गति से वारंट, इश्तहार एवं कुर्की की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश।
• वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी।
• प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर जोर।
• सभी पंजियों को समयानुसार अद्यतन रखने का निर्देश।
• कांड दैनिकी अद्यतन रखने और 90 दिनों से अधिक लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन।
• थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने का आदेश।
• शराब माफियाओं की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता और तत्परता लाने के लिए अनुसंधान की गति तेज करना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।