बेनीबाद थाना में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक, थाना अध्यक्ष ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार | गायघाट

बेनीबाद थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष साकेत सार्दुल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ASI सुधीर झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की। अधिकारियों को सतर्क रहने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दुर्गापूजा के दौरान डीजे बजाने पर रोक रहेगी और प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस जरूरी होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।