कार्यालय स्थापना और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, फर्जी संगठनों की जांच की मांग।
बैठक में मौजूद सभी लोग।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक भागलपुर के जेपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के भविष्य की कार्ययोजना और विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।
संगठन ने भागलपुर में एक विधिवत कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया। बैठक में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया कि बिहार में कई संगठन समान नाम से लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। संगठन ने जिला प्रशासन से ऐसे संगठनों की पंजीकरण स्थिति की जांच करने की मांग की।
संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका संगठन पिछले 5 वर्षों से पूरे भारत में मानव कल्याण और समाज हित के लिए कार्यरत है। बैठक में मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह के साथ सुबोध कुमार भारती, संजीव कुमार, नवीन कुमार सिंह, राजीव कुमार यादव, मनोज मंडल, योगेश कुमार वर्मा, डॉक्टर विधानचंद्र यादव, मोहम्मद चुन्ना और नीरज कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
