अलीनगर विधानसभा में 21 सितंबर को NDA कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर,

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

21 सितंबर को अलीनगर विधानसभा में
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, इस सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने हेतु भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने तारडीह प्रखंड के कुर्सो-मछैता राजकीय बुनियादी विद्यालय के मैदान का निरीक्षण किया।


इसके उपरांत संजय सिंह पप्पू सिंह ठेंगहा पंचायत के कटहारा मुसहरी टोल और देवना में ग्रामीणों के बीच पहुंचे तथा सभी को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं, जिससे समाज का हर तबका लाभान्वित हो रहा है। वहीं, उन्होंने महिलाओं के बीच पहुंचकर बिहार सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, कन्या विवाह भवन, और आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय वृद्धि जैसी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का मंत्र आज गाँव-गाँव तक पहुँच चुका है। यही कारण है कि गरीब, दलित, पिछड़े, किसान और महिलाएँ आज अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार NDA सरकार की प्राथमिकता है। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सम्मान और किसानों को सहारा देना ही हमारी राजनीति का लक्ष्य है।मौके पर विधानसभा प्रभारी राहुल कर्ण,मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम झा,ब्रजेश झा ,लालकांत झा ,ऋषि नारायण मिश्रा , विवेकानंद झा ,सिंटू झा,राघव झा,रौशन झा,प्रभाष झा,राजीव झा,संजय सदा,लखन सदा,वीरवाल पासवान आदि मौजूद थे।