सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा, बीडीओ की शिकायत पर पुलिस ने किया खुलासा

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

सरकारी योजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का मामला उजागर हुआ है। हनुमाननगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनीष कुमार ने बिशनपुर थाना क्षेत्र के सुकोम यादव के घर पर छापेमारी कर कई संदिग्ध कागजात बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे बिशनपुर थाना पुलिस बल और महिला पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, तेजस्विनी रोजगार योजना, माई बहिन मान योजना तथा लाडली योजना के दर्जनों भरे हुए फॉर्म जब्त किए गए।

शिकायतकर्ता बीडीओ मनीष कुमार का कहना है कि बरामद सभी फॉर्म फर्जी तरीके से भरे गए हैं। इनमें लाभार्थियों की सूची और प्रमाण पत्र तक जाली पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन योजनाओं के नाम पर ग्रामीण महिलाओं और आम जनता के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही थी।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हे ॥