भाजपा के सदस्य। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी मोर्चा में सीतामढ़ी जिले के सुरेंद्र कुमार यादव उर्फ धोनी भाई को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम मंडल के अनुमोदन से हुई।

 

ओबीसी मोर्चा की जिला कमेटी का गठन 20 अगस्त, 2025 को किया गया था, जिसमें सीतामढ़ी जिले के रूनी सैदपुर विधानसभा अंतर्गत मोहनी पंचायत निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के नाम की घोषणा की गई। हाल ही में, सिमरा स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार मंडल ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा।

 

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा, “शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा। मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।” उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

 

बधाई देने वालों में अरुण गोपी, मनोज सिंह, सुधीर रंजन वर्मा, सरवन चौधरी, नितेश्वर पटेल, सुधाकर कुमार, राजेश चौधरी, सत्येंद्र चौरसिया, राजू राजा, संजय साह, कमलेश प्रसाद गुप्ता, प्रहलाद यादव, उमाशंकर, मुन्ना जयसवाल, शिवराम प्रसाद, कुन्नू जी, महेश महतो, संजीत कुमार शिक्षक, पिंटू कुमार यादव, सरोज कुमार, मनोज कुमार, रोहित कुमार मिश्रा शिक्षक, श्री नारायण पंडित और कृष्ण कुमार पंडित शामिल हैं।