किशनगंज सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शहरी संविदा ANM का प्रदर्शन जारी है। ये ANM अपने मानदेय के पुनरीक्षण और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर धरना दे रही हैं। ANM के प्रदर्शन के वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में असर पड़ रहा है।

 

प्रदर्शनकारी ANM का कहना है कि, उन्हें वर्तमान में मात्र 11,500 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जा रहा है। जबकि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना द्वारा नियोजित संविदागत ANM को लगभग 17,000 रुपये प्रति माह का भुगतान होता है। किशनगंज सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शहरी संविदा ANM का प्रदर्शन जारी है। किशनगंज सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शहरी संविदा ANM का प्रदर्शन जारी है।

 

हमें भी मिले 17,000 रुपये प्रति माह इसके अतिरिक्त, राज्य स्वास्थ्य समिति के तहत कार्यरत संविदागत ANM को प्रति वर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि, प्राकृतिक अवकाश और उपार्जित अवकाश सहित अन्य लाभ भी मिलते हैं। शहरी क्षेत्रों में कार्यरत 865 संविदागत ANM को इन सभी लाभों से वंचित रखा गया है। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इस संबंध में कई बार सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।

 

संघ ने इन मांगो के साथ माननीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य विभाग), सचिव (स्वास्थ्य विभाग) और निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) को पत्र लिखे हैं। मांगों की पूर्ति न होने तक आंदोलन जारी हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद, अल्प मानदेय पर कार्यरत इन इन एएनएम की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों की पूर्ति होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं और सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दे रहे है।