किशनगंज पुलिस ने पाठामारी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 357.96 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

 

इस दौरान एक कार (गाड़ी संख्या WB77A1771) भी जब्त की गई, जिसका चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पाठामारी थाना पुलिस हाईवे के निकट अमलझारी के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन (WB77A1771) का चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा। इसी गाड़ी से की जा रही थी शराब की तस्करी।

 

इसी गाड़ी से की जा रही थी शराब की तस्करी। वाहन की तलाशी लेने पर 357.96 लीटर विदेशी शराब बरामद सशस्त्र बल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 357.96 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

 

यह शराब पश्चिम बंगाल से बिहार में पहुंचाई जानी थी। इस संबंध में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पाठामारी थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की छापामारी दल में पाठामारी थाना के थानाध्यक्ष सोना कुमार, सिपाही धनंजय साह, सिपाही सहीम अंसारी और चालक पिताम्बर कुमार शामिल थे। जब्त की गई कार पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की बताई जा रही है। किशनगंज एक सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां अक्सर पश्चिम बंगाल से बिहार में शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं।