जिला स्तरीय कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
जिला स्तरीय कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
जिला स्तरीय कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आज जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया में आने वाली संभावित तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विशेष रूप से उन्होंने वोटिंग कंपार्टमेंट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और निगरानी प्रणाली, तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में संभावित रुकावटों पर प्रकाश डाला।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, “मास्टर प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हें मतदान प्रक्रिया के हर पहलू, विशेषकर तकनीकी समस्याओं से संबंधित सभी स्थितियों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे अन्य मतदान कर्मियों को प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें। लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की अहम भूमिका है।”
इस अवसर पर मास्टर प्रशिक्षकों को चुनाव की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं दक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।