भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने दिखाया मानवीय चेहरा, 51 हजार की सहायता देकर सड़क दुर्घटना पीड़ित को दी नई जिंदगी

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।

भाजपा पूर्वी जिलाउपाध्यक्ष श्रवण चौधरी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के कुनौनी गांव के निवासी लक्ष्मण मुखिया को इलाज के लिए 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। लक्ष्मण मुखिया दो सप्ताह पहले एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे और उनकी खराब आर्थिक स्थिति के कारण वे अपना इलाज कराने में असमर्थ थे। जैसे ही श्री चौधरी को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत लक्ष्मण मुखिया के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने न सिर्फ ढांढस बंधाया बल्कि बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए तत्काल 51,000 रुपये की नकद राशि सौंपी। यह सहायता राशि उनके बेनीपुर स्थित अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन में बहुत मददगार साबित होगी। लक्ष्मण मुखिया का ऑपरेशन सोमवार को होना है। श्री चौधरी अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। चाहे बाढ़ हो, आगजनी की घटना हो या कोई अन्य आपदा, वे हमेशा जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। उनकी यह पहल समाज में दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।


इस मौके पर जिला महामंत्री शत्रुघ्न सहनी, रामचंद्र सहनी और लक्ष्मण पोद्दार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।