नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,पांच गिरफ्तार ,कई सामान समेत फर्जी कागजात बरामद ,इस गोरखधंधा में चार युवक नेपाल देश का तो एक पंजाब राज्य का शातिर हें।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,पांच गिरफ्तार ,कई सामान समेत फर्जी कागजात बरामद ,इस गोरखधंधा में चार युवक नेपाल देश का तो एक पंजाब राज्य का शातिर हें।
दरभंगा /अपराध संवाददाता
नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश दरभंगा पुलिस ने किया हें। यह मामला पुलिस के समक्ष सामने तब आया जब धनुषा नेपाल के हंसपुर निवासी उपेंद्र साह के पुत्र रूपेश कुमार ने एक आवेदन देकर मब्बी पुलिस से शिकायत की। दिये आवेदन में उसने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश राज्य के भोपाल जिला अंतर्गत ग्राम नीलबड़ के शिशुपाल सिंह के पुत्र दीपक सिंह एवं उसके पांच सहयोगियों द्वारा यह गोरखधंधा किया जा रहा हें। आरोप यह भी लगाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर नेपाल से कई युवकों से 80हजार रुपया लिया गया हें। पीड़ित रूपेश ने यह भी कहा कि इन लोंगों द्वारा कई लड़कों को यह कहते हुये बंधक भी बनाया गया कि तुम् अपने इलाके से और भी लड़के को बुलाओ ,लड़के को नहीं बुलाने पर ढाई महीना से ये लोंग बंधक बनाकर रखें हुये हें और स्कूल /कॉलेज का ओरिजिनल सार्टिफिकेट भी नहीं दें रहें हें।
छापेमारी दल का गठन
एसडीपीओ सदर अमित कुमार ने प्रेस नोट जारी करते हुये कहा हें कि इस सूचना पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया और पुलिस द्वारा त्वरित कारवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस ने पांच नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया एवं तीन दर्जन नेपाली युवकों का रेस्क्यू कर उन्हें बंधक मुक्त कराया। उन्होंने बताया हें कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मोवाइल ,लेपटॉप ,टीवी ,कपड़ा का बंडल ,मोटरसाइकिल एवं रुपये की बरामदगी हुई हें। उक्त सभी कारवाई ENTREPRENEUR FAISION INDIA MARKETING PRIVATE LIMITED के नाम से की जा रही हें।
गोरखधंधा में शामिल पांच गिरफ्तार
जिन लोंगों की गिरफ्तारी हुई हें उसमें पंजाब राज्य के गुरुदासपुर जिला के बाल गांव निवासी चाण सिंह के पुत्र कुलजिंदर सिंह ,नेपाल देश के सिरहा जिला स्थित करजन्हा गांव निवासी धर्मदेब पासवान के पुत्र मुकेश पासवान ,इसी जिला के पिपरा गांव निवासी लाल बहादुर ठाकुर के पुत्र अनिल कुमार शर्मा एवं ग्राम मीर चैया के विष्णु साह का पुत्र रमन कुमार साह हें।
कई सामान बरामद
पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल ,तीन लेपटॉप ,नौ मोवाइल ,टीवी 15,फर्जी कागजात /सर्टिफिकेट 100एवं अन्य सामानों की बरामदगी की हें।
एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थाना की पुलिस
। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल में सदर थानाध्यक्ष पवन सिंह ,पुअनि सुभाष चंद्र मंडल ,मब्बी ओपी अध्यक्ष नीरज वर्मा ,पुअनि राहुल कुमार ,तकनीकी शाखा के रामबाबू कुमार एवं अन्य सिपाही शामिल थे।