दरभंगा जिला स्थित बेता पुलिस में बड़ी कामयाबी: कुख्यात अपराधी चंदन दास हथियार के साथ गिरफ्तार,पुलिस कर रही हे पूछताछ ,आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, सात कारतूस भी बरामद

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा पुलिस ने शनिवार (13 सितम्बर 2025) को एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर बेंता थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी चंदन दास को एक लोडेड देशी पिस्टल और 07 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
सूचना मिली थी कि दोनार सहारा इंडिया गली में चंदन दास खुलेआम हथियार लहरा रहा है।
थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और मौके से अपराधी को दबोच लिया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त चंदन दास, पिता स्व. राजु दास, सा०-दोनार सहारा इंडिया गली, थाना-बेंता, जिला-दरभंगा पहले भी बड़े अपराध में शामिल रह चुका है।
• वर्ष 2018 में बेंता थाना कांड संख्या 34/18 (धारा 302/201/120B भा.द.वि.) में जेल जा चुका है।
बरामदगी
• एक अवैध लोडेड देशी पिस्टल
• सात जिंदा कारतूस
शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल
1. थानाध्यक्ष पु.अ.नि. हरेन्द्र कुमार
2. पु.अ.नि. विनय कुमार झा
3. स.अ.नि. राहुल कुमार सिंह
4. BSSAPF म.सि. 257 जूली कुमारी
5. BSSAPF म.सि. 311 शुष्मीता कुमारी
कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ बेंता थाना कांड संख्या 149/25, दिनांक 13.09.25, धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दस्तक 7मीडिया ने सबसे 25अगस्त को पहले छापी थी खबर
यह कार्रवाई दरभंगा पुलिस की अपराध और हथियारबंद गिरोहों के खिलाफ सख्ती और तत्परता को दर्शाती है।