सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव से पार्सल के नाम पर ठगी करने वाले तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सराय थाना अध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू को गुप्त सूचना मिली थी की फ्लिपकार्ट, मिंत्रा जैसे कई Online APPS से जो भी ग्राहक पार्सल ऑर्डर करते थे उसमें समान की जगह कूड़ा-कचरा भर पार्सल किया जाता था। वही डिलीवरी कैंसिल कराने वाले ग्राहकों से ओटीपी मांग कर अपने यूपीआई आईडी पर रुपए मांगते थे

 रोज तीस से चालीस हजार रुपये की ठगी करते थे 

सीवान पुलिस ने शिकायत के संबंध में तफ्तीश कर रही है। अनुसंधान के क्रम में सराय थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव में छापेमारी की गई जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । वही तीनों युवक के पास से तीन लैपटॉप, तीन मोबाईल,बारकोड स्कैनर सहित तीनों युवक के पास से 11 सामग्री बरामद की गई है। तफ्तीश में यह इस बात की जानकारी मिली की गिरोह के लोग प्रतिदिन लोगों को चुना लगाते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक प्रतिदिन ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों का चूना लगाते थे, जहां ग्राहकों के आर्डर को कैंसिल कर ओटीपी पूछते थे और ग्राहकों के रुपये ऑनलाइन अपने खाते में मांगा लेते थे। जहां प्रतिदिन 30 से 40 हजार रुपयों की ठगी कि जाती थी।

पुलिस ने मांस्टरमांईड की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

वही गिरफ्तार युवक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका माझा गांव निवासी जीतू यादव,सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के सलहा गांव निवासी सुजीत कुमार और तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई निवासी अनीश कुमार शामिल था। पुलिस अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड का भी पता लगा रही है और जल्द गिरफ्तार का आश्वासन दिया है ।