शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन:रिश्वतखोरी के आरोप में दो डाटा एंट्री ऑपरेटर पर गिरी गाज
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज
शिक्षा विभाग दरभंगा में भ्रष्टाचार पर बड़ा कदम उठाया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने रिश्वतखोरी की शिकायतों पर गंभीर कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार और सुप्रिया कुमारी को कार्यालयीय कार्य से तत्काल वर्जित कर दिया है।
शिकायतें दर्ज: रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCC) पर लगातार मिल रही शिकायतों ने विभाग की नींद उड़ा दी थी।
• CCC8456947083 (05-03-2025): सुप्रिया कुमारी पर आरोप है कि वे शिक्षकों से विभिन्न कार्यों के लिए अवैध राशि की मांग करती थीं।
• CCC6357178096 (15-02-2025): मृत्युंजय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षक सिद्धार्थ कुमार का मई 2024 से लंबित वेतन भुगतान कराने के बदले पैसे की मांग की।
सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
DEO ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के खिलाफ है और किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी आलोक में दोनों डाटा एंट्री ऑपरेटरों को किसी भी तरह का कार्यालयीय कार्य नहीं सौंपा जाएगा और स्थापना शाखा में उनका प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
