डी.ई.ओ. ने ई.वी.एम. वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस के तीनों तलों पर जाकर रखरखाव की स्थिति तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त, बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का भी निरीक्षण कर वहां संरक्षित ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट की स्थिति की जानकारी ली।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार मौजूद थे।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में देवेंद्र कुमार झा, मुकुंद चौधरी, बसंत कुमार झा, जवाहर शर्मा, सत्यनारायण पासवान, दीपेश कुमार राम आदि उपस्थित रहे।