कटिहार के प्राणपुर में मौसम ने ली करवट:दोपहर बाद अचानक झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत।
बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से मिली राहत।
कटिहार जिले के प्राणपुर में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे मौसम ने करवट ली। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली।
बारिश के कारण मौसम में पूरी तरह बदलाव आया। सुबह की तेज धूप और गर्मी की जगह नमी ने ले ली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो-तीन दिनों में कई जिलों में बारिश की संभावना है।
बारिश के बाद ग्रामीण सड़कों की स्थिति खराब हो गई। कई सड़कों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई। अचानक हुई बारिश से काम पर निकले लोग असुविधा में पड़ गए। कुछ लोग बारिश में भीगने को मजबूर हुए। वहीं कुछ लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश ने भले ही कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन गर्मी से राहत जरूर दी है।
