आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, हायाघाट और बेनीपुर के बीसीएम को चेतावनी
आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, हायाघाट और बेनीपुर के बीसीएम को चेतावनी
आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, हायाघाट और बेनीपुर के बीसीएम को चेतावनी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड लक्ष्य के अनुरूप तेजी से बनाने का निर्देश दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
1 से 10 सितम्बर तक एक लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके विरुद्ध जिले में अब तक 59,838 कार्ड ही बने हैं। कई प्रखंड लक्ष्य से काफी पीछे हैं। बेनीपुर में 6,808 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 2,104 और हायाघाट में 4,080 के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 2,003 कार्ड बने।
जिलाधिकारी ने दोनों प्रखंडों के बीसीएम को कार्यप्रणाली सुधारने का अंतिम मौका देते हुए निलंबन की चेतावनी दी।
उन्होंने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर जाकर कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रह जाए। डीएम ने साफ कहा कि प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से ली जाएगी और ढिलाई मिलने पर कठोर कार्रवाई तय है।
बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।