समीक्षा के दौरान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) ने सभी लंबित मामलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन पर दिया विशेष जोर

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
पुलिस अधीक्षक आलोक ने गुरुवार को एसडीपीओ बिरौल के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण अनुसंधान बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा करना था। बैठक में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,अंचल पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक ( पर्यवेक्षण) और थानाध्यक्ष बिरौल ने भाग लिया।
समीक्षा के दौरान, एसपी आलोक ने सभी लंबित मामलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंट और कुर्की के आदेशों का सख्ती से पालन करने और वांछित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसपी आलोक ने मामलों की जांच में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश एसडीपीओ को दिये।
बैठक के बाद, एसपी आलोक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री तिवारी के साथ उनके कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ‘सरिस्ता’ (रिकॉर्ड रूम) में संचिकाओं के रखरखाव की व्यवस्था की जांच की और वहां कार्यरत साक्षर पुलिस कर्मियों से उनके कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फाइलों का व्यवस्थित रखरखाव और काम में पारदर्शिता बेहद जरूरी है।