बिरौल ,

व्यवहार न्यायालय बिरौल का नव भवन 

दस लाख आवादी को किया जाएगा सुपुर्द 

पटना हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीश करेंगे भवन का उदघाटन

बिरौल। 27 अगस्त 2023 बिरौल अनुमंडलवासियों के लिए ऐतिहासिक खुशी का दिन होगा जब व्यवहार न्यायालय के नये भवन का उदघाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह दरभंगा न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश संदीप कुमार के करकमलों द्वारा होगा। जिसमें पटना उच्च न्यायालय के ही दो न्यायाधीश क्रमशः अरुण कुमार झा एवं चन्द्र शेखर झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। जिला जज विनोद कुमार तिवारी की अगुवाई में होने वाले उदघाटन समारोह में दरभंगा एवं बिरौल व्यवहार न्यायालय के न्यायीक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। न्यायालय भवन का उदघाटन के बाद बार ऐसोसिएशन के भवन निर्माण के लिए चिन्हित स्थल पर शिलान्यास कार्यक्रम होना तय माना जा रहा है।
35 करोड़ की लागत से सभी सुरक्षा सुविधाओं से लैस चार मंजिल भवन निर्माण किया गया है। नये  भवन के उदघाटन उपरांत 27 जुन 2015 से   किसान ई भवन बिरौल में संचालित हो रहे व्यवहार न्यायालय का संचालन कार्य नये भवन में होने लगेगा।
यहां बता दें कि बिरौल अनुमंडल का उदघाटन वर्ष 1992 में तत्कालीन विधायक सह केविनेट मंत्री डॉ.महावीर प्रसाद के प्रयास से किया गया था। उस वक्त न्यायालय का अपना भवन नहीं होने से सभी न्यायिक कार्य बेनीपुर स्थित व्यवहार न्यायालय संचालित हो रहा था। इस बीच वर्ष 2015 में पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश एल नरसिंम्हा रेड्डी ने 27 जुन को बेनीपुर से स्थानांतरित कर न्यायालय का संचालन बिरौल में शुरू खराये। व्यवहार न्यायालय बिरौल को अपना भवन हो इसके लिए अधिवक्ता संघ का अहम भूमिका रहा है।