मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

शिक्षा भवन सभागार, करमगंज में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा सह उन्मुखीकरण बैठक आयोजित हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप, यूनिसेफ और जीपीएसवीएस के तकनीकी सहयोग से किया गया।

बैठक में जिला समन्वयक श्याम कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सभी 8 चरणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फोकल शिक्षक की जिम्मेदारी, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति, हजार्ड हंट, विद्यालय सुरक्षा योजना, सुरक्षित शनिवार की गतिविधियां और हिटबागियों के साथ समन्वय जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।

समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि कोविड के बाद कई प्रशिक्षित शिक्षक व प्रधानाध्यापक स्थानांतरित या सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में पुनः प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई गई। इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पहल करने का निर्देश दिया गया।

सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि जिले के कुछ विद्यालयों को क्लाइमेट स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसमें NDRF की टीम भी सहयोग करेगी।

मीडिया समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि जल्द ही प्रखंड स्तरीय समीक्षा एवं ऑनलाइन ओरिएंटेशन का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में जिले के विभिन्न हिस्सों से 15 विद्यालयों का चयन क्लाइमेट स्मार्ट मॉडल स्कूल के रूप में किया गया। इनमें प्रमुख हैं –
• मध्य विद्यालय मखनाही
• मध्य विद्यालय बीरा
• मध्य विद्यालय देवरी
• उच्च विद्यालय रसियारी
• मध्य विद्यालय थलवारा
• हमीदिया मदरसा
• सालफिया मदरसा
• हाई स्कूल कमतौल
• मध्य विद्यालय सिंहवाड़ा (अनु0)
• NPS कौनी घाट
• प्राथमिक विद्यालय जाले
आदि।

डॉ. श्याम कुमार सिंह ने इंटर एजेंसी ग्रुप से और अधिक विद्यालयों को गोद लेकर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की अपील की।