अधिवक्ता परिषद स्थापना दिवस पखवाड़ा: दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में कार्यक्रम आयोजित

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। दरभंगा जिला अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता राम उदित झा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता परिषद की स्थापना 7 सितंबर 1992 को हुई थी। बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस बार स्थापना दिवस पखवाड़ा भर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर परिषद के कार्य और संगठन की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अधिवक्ता अंजनी कुमार भगत, गौड़ी शंकर चौधरी, विष्णु कांत चौधरी, नीरज कुमार चंदन, अमरेन्द्र कुमार चौधरी, सरोज कुमार, संजीव कुमार, ऋषिकेश ठाकुर, संजय झा, संपूर्णानंद झा, कुमार उत्तम, अनिता आनंद, चंदा वर्मा, संतोष कुमार झा, प्रदीप कुमार झा, हीरा नंद मिश्र, रमेश पासवान सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।