शंकरपुर पंचायत में एक ही रात पांच घरों से दस लाख से अधिक की चोरी

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा/

स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के विश्वनाथपट्टी गांव वार्ड चौदह में बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर तांडव मचाया जिसके चोरों ए पांच घरों को निशाना बनाकर चोरी को घटना को अंजाम दिया है। चोर ढाई लाख रुपए नगद सहित दस लाख रुपए से अधिक के सोने और चाँदी के आभूषण की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई। सबसे भीषण चोरी वीरेंद्र प्रसाद के घर में हुई है। जिसमे करीब दो लाख रुपये नगद सहित छह लाख रुपये से अधिक की आभूषण चोरी की बात बतायी जा रही है। वही चोर ने सपना देवी के घर से मात्र 190 रुपए ही चुरा सके। सिंहवाड़ा में लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार का कहना है कि अबिलंब चोरों की गिरफ्तारी कर कांड का उद्वेदन किया जाएगा। बताया गया है कि चोरों ने वीरेंद्र प्रसाद, सुगंधा कुमारी, अधिक कुमार, गीता देवी एवं सपना देवी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके घर से साढे तीन भर के सोने की हार की चोरी हुई है। इसके साथ ही तीन जोड़ी कान के झुमके, नाक का नथिया और चांदी के जेवर भी चोर ले गए। इसके साथ ही चोरो ने दो लाख रुपए नगद भी गायब कर दिया। चोरों ने गृह स्वामी जिस घर में सोये थे उस घर को बंद कर दिया था और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुगंधा कुमारी ने बताया कि उसके घर से सोने चांदी के जेवर और पचिस हजार रुपये नगद चोरी हुई है। जबकि अधिक कुमार का कहना है कि उनके यहां पचास हजार रुपये नगद और एक चांदी की हंसुली गायब हुई है। गीता देवी ने बताया कि उसके घर से दो भरी सोने के जेवर की चोरी हो गई। जबकि सपना देवी का कहना है कि उनके घर से चोर मात्र 190 रुपया ही ले जा सके। इस बीच चोरों ने कई बक्सा एवं गोदरेज का ताला तोड़ दिया। लोगो के जगने की आहट सुनकर चोर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंचकर नाकेबंदी शुरू की। मामले की पड़ताल शुरू की जा रही है।