ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी, सास और ससुर पर हत्या का गंभीर आरोप, भेजा गया जेल

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल के थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शंभू साह नामक एक युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने उसका शव बरामद किया। मृतक के परिजनों ने इस मामले में सीधे तौर पर उसकी पत्नी पिंकी देवी, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतक के पिता और घनश्यामपुर थाना के बसौली निवासी सीता राम साहू ने बिरौल थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।मृतक के परिजनों के अनुसार, शंभू साह और उसकी पत्नी पिंकी देवी के बीच पिछले छह महीने से घरेलू विवाद चल रहा था।, पिंकी देवी का आरोप था कि शंभू उसे घर खर्च के लिए पैसे नहीं दे रहा था, इस विवाद के चलते पिंकी पिछले छह महीनों से अपने मायके हनुमाननगर में रह रही थी। मंगलवार को शंभू अपनी पत्नी से मिलने के लिए अपने गांव बसौली से हनुमाननगर गया था। कुछ ही देर बाद, देर शाम को उसके घर पर उसकी मौत की सूचना दी गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष चंद्रमणि, पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मण,एस आई शशिकांत कुमार के साथ बिहार शस्त्र पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी, उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।यह मामला प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह और हत्या जैसे कई गंभीर पहलुओं को दर्शाता है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है, उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी पिंकी देवी, ससुर रामप्रित साहु और सास ऊषा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।