बेनीबाद में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बदमाशो ने किया लूटपाट , परिवार को बंधक बनाया

दीपक कुमार ।गायघाट

बेनीबाद में नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर लुटेरों ने एक ज्वैलर के घर को निशाना बनाया। घटना आज सुबह की है। 6-7 की संख्या में आए अपराधियों ने ज्वैलर गौड़ी साह के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया।

अपराधियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया। उन्होंने घर की तलाशी का बहाना बनाया। करीब 15 मिनट तक अपराधियों ने अलमारी और पेटी से लाखों रुपये के आभूषण और नगदी निकाली। वारदात के सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी साथ ले गए।

अपराधियों की धृष्टता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे थाने से कुछ ही दूर खड़ी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हुए। बाहर खड़े लोगों से उन्होंने कहा कि वे गौड़ी साह के रिश्तेदार हैं।

घटना का पता तब चला जब पीड़ित परिवार का पुत्र छत से उतरकर थाने पहुंचा। बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत शार्दुल के अनुसार मामले की जांच जारी है। ज्वैलर गौड़ी साह चोरी हुए जेवरात और नकदी का आकलन कर पुलिस को शिकायत देंगे।