घर में दुपट्टा के सहारे झूलती मिली विवाहिता की लाश
घर में दुपट्टा के सहारे झूलती मिली विवाहिता की लाश
घर में दुपट्टा के सहारे झूलती मिली विवाहिता की लाश
दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा / दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिगांव पंचायत के बिरौल गांव में मंगलवार अहले सुबह दुपट्टा के सहारे झूलती विवाहिता की लाश को देखकर गांव में सनसनी फैल गई।घटनास्थल पर शव को देखने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। शव की पहचान बिरौल निवासी राकेश दास की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएएच भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वही घटना के बाद मृतिका की मां मंजू देवी ने संगीता के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की शादी के बाद लगातार उसकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता है। ख़ुद दामाद ने बताया की इस बार जाने के बाद उसकी बेटी दुबारा नहीं लौटेगी। परिजनों ने बताया की बिरौल निवासी राकेश दास की शादी वर्ष 2019 में सीतामढ़ी जिले के बैठौल गांव के संगीता देवी से हुई थी। उसका पति परिवार के भवन पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला अपने दो बच्चियों के साथ गांव में रह रही थी। विवाहिता की मौत से बेखबर उसकी डेढ वर्षीय पुत्री रूही कुमारी एवं दूसरी नवजात पुत्री के सामने परवरिश की समस्या उत्पन्न हो गई। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।