जाले विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मस्कूर अहमद उस्मानी कर रहे पदयात्रा
जाले विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मस्कूर अहमद उस्मानी कर रहे पदयात्रा
जाले विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मस्कूर अहमद उस्मानी कर रहे पदयात्रा
दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /
जाले विधानसभा में बदलाव की आहट अब तूफ़ान में बदल रही है। डॉ. मस्कूर अहमद उस्मानी की जाले न्याय यात्रा शनिवार को मनिकौली पंचायत पहुँची। यह यात्रा जाले की बदहाल हालत और सत्ता की पोल खोल रही है। उन्होंने बताया की यह सिर्फ़ पदयात्रा नहीं, बल्कि वोट की चोरी रोकने, जनता के अधिकारों की रक्षा करने और समग्र विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प है। मनिकौली से उठी यह आवाज़ अब जाले के हर कोने में गूंजेगी। हमारा प्रण है कि अब कोई वोट चोरी नहीं होगा। हर वोट जनता का होगा और लोकतंत्र का होगा। यह यात्रा राजनीति की नहीं, बल्कि जनता की इज़्ज़त, हक़ और अस्तित्व की लड़ाई है। जाले से जीवेश कुमार जो दो बार विधायक रहे और मंत्री पद तक पहुँचे उन्होंने बार-बार सत्ता में रहकर भी जाले को सिर्फ़ लूट और उपेक्षा की राजनीति का शिकार बनाया। श्रम संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी और अब नगर विकास एवं आवास मंत्रालय तक संभालने के बावजूद जाले की हालत वही है न स्कूल ठीक, न सड़क, न अस्पताल। जाले को जानबूझकर बदहाल छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया की जनता अब ठान चुकी है इस बार सिर्फ़ बदलाव नहीं, बल्कि हिसाब भी होगा। इस बार सत्ता जनता के हक़ की रक्षा करने वालों के हाथ में जाएगी। वही यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, युवाओं और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और एक स्वर में प्रण लिया कि जाले की धरती पर अब वोट की चोरी नहीं होगी। अबकी बार जाले की जनता अपने हक़ की रक्षा करके रहेगी।